फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपंजीकृत क्लीनिक पर मजदूर की बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में मौत

Wed, 23 Aug 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन कस्बे में एक अपंजीकृत क्लीनिक पर उपचार के दौरान जवाहर तापीय परियोजना के मजदूर की हालत बिगड़ गई। साथी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि उसके पेट में सुबह के समय दर्द हुआ था। इस दौरान क्लीनिक पर लेकर गए थे।
विज्ञापन



बिहार प्रदेश के सिवान जनपद निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश परिचितों के साथ जवाहर तापीय परियोजना पर एक माह पूर्व कार्य करने आया था। यहां वह पाइप फिटिंग का कार्य करता था। बुधवार सुबह पांच बजे उसे पेट में दर्द की समस्या हुई। साथी उसको लेकर मलावन के एक क्लीनिक पर पहुंचे। साथी नवाज शाह ने बताया कि क्लीनिक संचालक ने इंजेक्शन लगाया। कुछ समय बाद दुर्गेश की हालत बिगड़ गई। जिस पर क्लीनिक संचालक ने एक नर्सिंग होम में दिखाने को बोल दिया। हम लोग उसे मेडिकल काॅलेज लेकर आए। यहां उपचार के दौरान कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि अपंजीकृत क्लीनिक पर हालत बिगड़ी, ऐसी शिकायत नहीं आई है। मामले को दिखवाया जाएगा।


आठ दिन में चार की मौत
जिले में अपंजीकृत क्लीनिक और नर्सिंग होम में लगातार मरीजों की जान जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग महज नोटिस और स्पष्टीकरण तक सीमित बना हुआ है। आठ दिनों की हो तो 4 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। विभाग द्वारा एक कलीनिक को सील भी किया गया। जबकि नर्सिंग होम सहित 4 क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए गए, लेकिन नोटिस के बावजूद ये नर्सिंग होम, क्लीनिक चलते रहते हैं। वहीं सील भी सांठ-गांठ से खुल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें