जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव साकीपुर में एक महिला की मौत हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुरालीजन पर लगाया है।
रामकिशोर निवासी लहचोरा ने बताया है कि उसने अपनी बेटी प्रीती की शादी 5 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से कर्मवीर निवासी साकीपुर से की थी। बाद में दामाद, समधी रुपयों की मांग करने लगे। तीन लाख रुपये दो बार में दिए भी थे। कुछ समय बाद और रुपये मांगने लगे। आए दिन बेटी की मारपीट की जाने लगी। सोमवार सुबह 10 बजे बेटी का फोन आया कि सास, ससुर, पति, ननद मारपीट कर रहे हैं। जल्दी आ जाओ नहीं तो यह लोग मुझे जान से मार देंगे। सूचना मिलते ही दोपहर करीब 12 बजे बेटी की ससुराल पहुंचा। जहां घर के आंगन में बेटी की लाश रखी हुई थी। ससुराली जन घर छोड़कर भाग चुके थे। रामकिशोर का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद