एटा। कस्बा व थाना बागवाला में एक महिला की सर्प के डसने से मौत हो गई। वह खेत में चारा लेने गई थी।
ग्राम बागवाला निवासी सतेंद्र ने बताया कि 28 वर्षीय पत्नी ममता मंगलवार सुबह खेत पर चारा काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजन ने जब उसे अचेत पड़ा देखा तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
तब तक उसके शरीर में विष फैल चुका था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी गई।