फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पति ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को गांव अहमदाबाद निवासी आशाराम ने बताया कि वह पंजाब में कबाड़े का कार्य करता है। उसकी 32 वर्षीय पत्नी रूबी दो पुत्र के साथ गांव में रहती थी। रविवार को पुत्र खेत पर बकरी को चराने गए थे। शाम पांच बजे वह वापस लौटकर आए तो उन्हें रूबी फंदे पर लटकी मिली। इसकी जानकारी अन्य परिजन सहित थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। पत्नी दुकान का संचालन करती थी। उसे शक है किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। बागवाला थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें