फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई अश्लील फोटो वायरल करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ले की महिला ने अपने पति के खिलाफ फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाने लगा। उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पति व अन्य ससुरालीजन बौखला गए और बदनाम करने के लिए फोटो वायरल की जा रही है।महिला ने जिला आगरा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पति धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन ससुरालीजन लगातार उत्पीड़न करते रहे। परेशान होकर कोतवाली नगर में पति व अन्य ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से पति धमकियां देने लगा और फोटो-वीडियो एडिट कर मुझे व मेरे परिचितों व रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर पर करीब एक महीने से वायरल कर रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें