जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव परौली के पास मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार आशा देवी (25) निवासी गांव नगला चेतराम थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज की मौत हो गई। जबकि महिला की बेटी नंदिनी और बेटा रिकित व भाई श्यामवीर निवासी जिटौराभान थाना जैथरा घायल हो गए।
परिजन ने बताया कि आशा देवी अपने भाई की बाइक पर सवार होकर मायके जा रही थी, तभी हादसे की शिकार हो गई। टक्कर लगते ही बाइक से गिर गई और सिर पर बस का पहिया निकलने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को सीएचसी जैथरा पर भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है, जब कि छह साल की बेटी और ढाई साल का बेटा को हल्की चोटें आई हैं। भाई की छुट्टी कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।