एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घिलौआ निवासी आदेश कुमार की पत्नी ममता देवी (28) मंगलवार की शाम करीब 5 बजे फंदे पर लटक गई। परिजन को जानकारी हुई तब पति व अन्य लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति शव को घर लेकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि महिला की मौत होने की जानकारी नहीं है, अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद