फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्युत खंभे की चपेट में आकर करंट से महिला की मौत

Thu, 21 Sep 2023 10:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव पंचपुरा में घर से बाहर कूड़ा डालने जा रही महिला की विद्युत खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर में चीख पुकार मचा था।
विज्ञापन


गांव निवासी बालिस्टर की 40 वर्षीय पत्नी चंपा देवी बुधवार की सुबह घर की साफ-सफाई कर कूड़े को बाहर ढेर पर फेंकने जा रही थी। जैसे ही गली से गुजरी, तभी वहां लगे विद्युत खंभे से चंपा देवी छू गई। खंभे में करंट आ रहा था, जिससे चिपककर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद शव की पंचायतनामा कार्रवाई कर दी गई। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें