एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमसान के पास कार की चपेट में आकर गांव सावंत खेड़ा निवासी रजनेश देवी (40) की मौत हो गई। महिला को बचाने की कोशिश में कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मृतक महिला के भतीजे ने विकास कुुमार ने बताया कि चाची रजनदेश देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, शनिवार को एटा में होने वाली विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए ऑटो में सवार होकर आ रहीं थी। कमसान के पास ऑटो पहुंचा ही था कि एक वाहन को ओवरटेक करते समय चाची सड़क पर गिर गईं। इससे वह एक कार की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बताया कि महिला को बचाने की कोशिश में कार पलट गई। कार में सवार कासगंज निवासी रामनाथ, कौशल व रामनाथ की पत्नी रुक्मिणी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाली देहात के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया दुघर्टना में महिला की मौत हुई है। वहीं कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।