फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला आई डेंगू पॉजिटिव, संख्या हुई 51

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। शुक्रवार को एक महिला डेंगू पॉजिटिव आई। इससे डेंगू एलाइजा पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 51 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव सिराऊ, खैरपुरा व कायस्थान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 264 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं 181 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 42 बुखार पीड़ितों की एंटीजन किट से डेंगू जांच की गई। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। 14 बुखार पीड़ितों की डेंगू एलाइजा की जांच को सैंपल लिए गए। जबकि निधौलीकलां निवासी 40 वर्षीय ममता डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आईं। इनको तीन दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को इनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में आया था। शुक्रवार को रिपोर्ट में यह पॉजिटिव आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें