फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिलेगी सौगात, जल्द चलेगी ईएमयू ट्रेन, एडीआरएम प्रयागराज ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर बताई योजना

Sun, 24 Sep 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले तक आने वाली रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होने के बाद अब यहां के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेल प्रशासन की योजना एटा से आगरा तक ईएमयू ट्रेन चलाने की है। इसके अलावा एटा रेलवे स्टेशन पर काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों ओर नए लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफॉर्म बनेंगे। साथ ही करोड़ोंं की लागत से गुड्स शेड का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन


जिले के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही ईएमयू ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसके बाद यहां की जनता को आगरा तक पहुंचने में आसानी होगी। समय की भी बचत होगी। रविवार को प्रयागराज डिवीजन के उपमंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह एटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के प्रत्येक विभाग का गहनता के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जल्द ही एटा के रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।

इस स्टेशन पर जो भी कमियां दिखाई देंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 26 करोड़ की लागत से गुड्स शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एटा-टूंडला पैसेंजर तथा आगरा फोर्ट पैसेंजर के समय परिवर्तन को लेकर भी विचार किया जाएगा। साथ ही एटा से आगरा के बीच ईएमयू ट्रेन का संचालन भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन



क्या है ईएमयू ट्रेन
जिले के लोगों के लिए जल्द ही यहां से चलने वाली ईएमयू किसी उपलब्धि से कम नहीं होगी। ईएमयू बिजली से संचालित होने वाली एक ट्रेन है। एटा से आगरा के मध्य 8 अथवा 12 कोच (डिब्बा) की ईएमयू चलाए जाने की योजना है।

बनेगा वीआईपी लाॅज
एटा रेलवे स्टेशन पर अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों (वीआईपी) के लिए शानदार लाॅज का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि यहां आने पर ऐसे लोग आराम कर सकें। इसके साथ ही इस लाॅज में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए अत्याधुनिक शौचालय के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें