फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगली सुअर ने आलू की फसल की बर्बाद

Sun, 28 Dec 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। सर्दी बढ़ने के साथ ही किसानों के लिए खेती संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। जंगली सुअर खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। साढ़ूपुरा निवासी सौदान सिंह के खेतों में घुसकर जंगली सुअरों ने आलू की फसल बर्बाद कर दी। चार बीघा आलू की फसल बर्बाद होने से वह परेशान हैं। उन्होंने बताया जंगली सुअर से परेशान किसान हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में भी मजबूरन खेतों की रखवाली कर रहे हैं। सौदान ने कहा कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे नींद आने पर सुअर खेत में घुस आए। गुढ़ा के करन सिंह ने कहा कि जंगली सुअर की वजह से रात भर खेत पर रहकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें