एटा। शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी को पीट दिया। जिसके बाद पिता ने डांट लगाई तो घर से भाग गया और चूहेमार दवा ले आया। घर पर आकर सबके सामने शराब के नशे में युवक ने उस दवा को खा लिया। परिजन युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर ले गए।
थाना कोतवाली देहात के गांव नगला भोजराज निवासी महीपाल ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उनका पुत्र सुमित दो-तीन दिन से लगातार शराब के नशे में घर पर आ रहा था। जिसको लेकर उसकी पत्नी ने कहा कि शराब मत पिया करो। यह सुनकर वह गुस्सा हो गया और पत्नी को पीटने लगा। पत्नी की चीख पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे व उससे कहा कि शराब पीता है और जब पत्नी ने मना किया तो उसको पीट रहा है। इसके साथ ही डांट दिया तो वह गुस्सा होकर घर से चला गया। जिसके बाद कहीं से चूहेमार दवा ले आया और घर पर आकर उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर हम लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।