एटा। तेज धूप व लू जैसी गर्म हवाओं ने बृहस्पतिवार को लोगों को बेहाल कर दिया था। लेकिन रात होते-होते मौसम ने में बदलाव आया। आसमान में बादल घिर आए। पहले तेज हवाएं चलीं और फिर धूल भरी आंधी ने चलने लगी। कई जगहों पर सड़कों और गलियों में धूल के गुबार फैल गए जिससे राहगीरों को अपनी आंखें तक ढकनी पड़ीं। इस दौरान आसमान में बिजली की तेज गरज और चमक देखने को मिली। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बादलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लोग दिनभर की तपन से राहत महसूस करने लगे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवा चलने से एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया।