फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चुनाव में खपाने के लिए बना रहे थे हथियार, एक गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए बनाए जा रहे अवैध हथियार को लेकर कोतवाली नगर पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने अलीगंज रोड स्थित वन विभाग की जमीन पर सोमवार देर शाम छापा मारा और भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को 27 बने-अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित पकड़ा है। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अराजकत्वों को असलाह सप्लाई करने के लिए तैयार किए जा रहे थे। इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को मिली थी। सूचना पर अलीगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने छापा मारा।

आरोपी विक्रम निवासी सुल्तानपुर थाना जैथरा को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 19 बने तमंचे, 8 अधबने तमंचे, कारतूस व खोखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। विक्रम के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 9 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही दुर्वेश निवासी तुर्कीपुर शाह आलमपुर थाना मलावन और कल्लू निवासी भरगैन थाना पटियाली जिला कासगंज फरार हैं, इनको भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में भी अवैध शस्त्र व पुलिस मुठभेड़ के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें