फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ककरावली में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
ककरावली की मुख्य सड़क पर भरा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत ककरावली में सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मुख्य सड़क पर ही जलभराव होने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित ग्राम पंचायत ककरावली में वैसे तो सीसी सड़क बनी हुई है। लेकिन घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है, जिसकी वजह से सीसी सड़क पर ही जलभराव होता रहता है। गांव के लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जबकि यह गांव का मुख्य मार्ग है। वहीं गांव में अन्य जगहों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद भी समस्या का निराकरण ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा नहीं किया जा रहा है।
बोले लोग...
गांव में कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही भरता है। इससे काफी परेशानी होती है।
- देवेंद्र सिंह
गांव की मुख्य सड़क समेत अन्य सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई बार ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत भी की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
- काम सिंह
विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत ककरावली की मुख्य सड़क पर ही जलभराव हो रहा है। इसको लेकर एडीओ पंचायत को निर्देश दिए जाएंगे और जलभराव की समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके सिंह चौहान, डीपाआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें