फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश से गली-मोहल्लों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
जीटी रोड पर कोतवाली के सामने हुए गड्ढे में भरा बारिश का पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में बुधवार की रात हुई बारिश से गली-मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नाले-नालियों की ठीक से सफाई न होने से लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। वहीं जीटी रोड पर गहरे गड्ढे होने की वजह से इसमें दिन भर पानी भरा रहा। जहां से वाहन लड़खड़ाते हुए निकलते नजर आए। दिन में सूर्य की लुकाछिपी रहने से उमस बढ़ गई और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात को झमाझम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को सुबह शहर की सूरत बदली नजर आई। गलियों में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोग दूध, ब्रेड आदि जरूरत का सामान लेने के लिए निकले तो गलियों, सड़कों पर कीचड़ का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गड्ढों में जलभराव की वजह से काफी दिक्कत रही। जीटी रोड पर बस स्टैंड से लेकर हाथी गेट तिराहा तक कई जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। पानी भरने की वजह से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अहसास नहीं हो रहा था और वाहन बुरी तरह डांवाडोल हो रहे थे।
कैलाशगंज का नाला पड़ा है चोक
शहर का प्रमुख नाला चौक पड़ा है। नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले माह नाले के किनारे अतिक्रमण होने की वजह से एक मकान को ध्वस्त कर दिया गया था। उसके बाद आज तक नाले की सफाई नहीं कराई गई। जिससे मोहल्लों में गंदा पानी भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें