फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारहद्वारी में पाइप लाइन लीक होने से पानी की हो रही बर्बादी

Sun, 21 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा की बाहरद्वारी पर पानी की पाइप लाइन दुरुस्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में आए दिन पाइप लाइन लीक होने से पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में नियमित पानी की आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान हैं। हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत एक वर्ष पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। नगर पंचायत के हैंडओवर के समय से पाइप लाइन में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। हेंडओवर के समय टेस्टिंग के समय पानी के प्रेशर से पाइप लाइन फट गई थी। प्रेशर कम होने पर अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचता है। इससे कस्बे में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। शनिवार को बारहद्वारी में पाइप लाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। चेयरमैन विवेक गुप्ता का कहना है पाइप लाइन लीक होने की पूरे कस्बे में कही समस्या नहीं है। मकान के बाहर तक पाइप लाइन दी गई, लोगों ने मकान के अंदर कनेक्शन न कराने पर बाहर लगी टोंटी अक्सर टूट जाती हैं या चोरी होने पर पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की आपूर्ति सुचारू रखने को लोगों को भी नगर पंचायत का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें