हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई। प्रश्नपत्र अच्छा आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। अंतिम दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अयोजित की गई। प्रश्नपत्र इतना सरल था कि परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। छात्रा दीपाली ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था, इसलिए दिक्कत नहीं हुई। छात्र गौरव ने बताया कि परीक्षाओं के समाप्त हो जाने से काफी राहत मिली है। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से परीक्षा के दिनों में काफी तनाव रहा। छात्र महेश ने कहा कि काफी दूर परीक्षा केंद्र होने से गांव में ही कमरा लेकर किराए पर रहना पड़ रहा था। अब अपने घर वापस जा रहे हैं।
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड दसवीं की की परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। इसके बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कुछ केंद्रों पर तो रंग गुलाल भी उड़ा।
18 फरवरी को शुरू हुई बोर्ड परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। पहली पाली में संपन्न सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पहुंचे परीक्षार्थी अंतिम परीक्षा को लेकर खासे उत्साहित थे। उन्हें परीक्षा छूटने की जल्दी थी। अधिकांश समय से पूर्व ही पेपर हल करके बैठ गए थे। परीक्षा समाप्त होते ही खुशी से चहक उठे।
महीनों से चल रहा परीक्षाओं का तनाव दूर हो गया। अब मौजमस्ती करेंगे। टीवी, मैच का मजा लेंगे।
- प्रशांत सिंह, परीक्षार्थी
परीक्षा ठीक रही। इसी सप्ताह अपने भाई के पास दिल्ली जाऊंगा। उसके साथ फैक्ट्री में काम करूंगा।
- गोपाल कृ ष्ण, परीक्षार्थी
परीक्षाओं का बोझ रहता है। अंतिम पेपर के साथ ही यह बोझ व चिंता कम हुई। अब होली का हुल्लड़ मचाएंगे।
- उमा भारती, पिंकी यादव परीक्षार्थी