एटा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग की टीम ने जिला में उर्वरक एवं बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानदारों को चेतावनी दी गई। वहीं चार दुकानदारों को नोटिस दिया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा लगातार मिल रही शिकायत के बाद 14 दुकानों पर निरीक्षण किया गया। इनमें से दो दुकान बंद मिली। वहीं अन्य दुकानों पर कमियां पाई गई। कहीं रेट बोर्ड तो कहीं स्टॉक बोर्ड नहीं था। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर किसी भी दुकान पर नहीं पाया गया। जिसको देखते हुए नोटिस जारी किए गए हैं और जवाब मांगा गया है।