फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में धांधली: काक नदी के लिए बनाई गई दीवार, एक बारिश भी न झेल सकी; हो गई धराशायी

Mon, 22 Jul 2024 12:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

काक नदी की दीवार को आबादी क्षेत्र में पक्का कराया जा रहा है। हाल में ही इस दीवार का निर्माण हुआ, लेकिन ये दीवार एक बाऱिश भी नहीं झेल सकी और गिर गई। 
 
विज्ञापन
काक नदी की गिरी आधी दीवार । - फोटो : काक नदी की गिरी आधी दीवार ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में आबादी क्षेत्र में काक नदी को पक्का कराया जा रहा है। इसकी देख-रेख मनरेगा की ओर से की जा रही है और धनराशि क्षेत्र पंचायत निधि से लगाई जा रही है। लेकिन बारिश में दीवार धराशायी हो गई। इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


काक नदी पहले से ही अपना अस्तित्व खोती जा रही है। क्षेत्र पंचायत की तरफ से पक्का कराने का प्रस्ताव किया गया तो उम्मीदें जागीं। कासगंज रोड के किनारे बसी आबादी क्षेत्र में पक्का कराने का काम शुरू किया। 800 से 900 मीटर के करीब नदी पक्की कर दी गई है, लेकिन पहली बारिश में ही करीब 20 मीटर तक दीवार ढह गई।

यह निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत निधि से कराया जा रहा है। डीसी मनरेगा प्रभू दयाल ने बताया कि काक नदी की दीवार गिरने की जानकारी नहीं है। बारिश में दीवार गिरने की आशंका बढ़ जाती है। किस तरह से ऐसा हुआ है, इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें