जलेसर। कांवड़ यात्रा व मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली पर बैठक की गई। दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक की। मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात कर उनकी समस्याएं पूछीं। सीओ ने कहा कि त्योहार पर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के बाद एसडीएम महीपाल सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने पुलिसबल के साथ रूट मार्च किया। एसडीएम ने लोगों से मुलाकात की। साथ ही उनसे पर्व के संबंध में समस्याएं भी पूछीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। कहा कि जिस रूट से ताजिये जुलूस निकलते रहे हैं, उन्हीं रास्तों का इस्तेमाल किया जाए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को जानकारी दें। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने। सावन के सोमवार पर मंदिरों में चौकसी बरतने व रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर ने मारहरा में की बैठक
एटा। मारहरा थाने में एसडीएम भावना विमल ने लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को लेकर लोगों के सुझाव सुने और व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी के साथ कस्बे में गश्त कर जायजा लिया। संवाद