फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आगरा-मथुरा में कोरोना के केस आने के बाद बढ़ाई सतर्कता

Fri, 24 Mar 2023 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा और मथुरा में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार से कोरोना की जांच के लिए तीन टीमों को लगाया जाएगा। टीमें सार्वजनिक स्थानों से लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया जिले में वर्तमान में प्रतिदिन एक हजार से 1100 तक लोगों के सैंपल जांच को लिए जा रहे हैं। अभी जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। आगरा में कोरोना का एक केस आया है। इसको लेकर यहां भी सतर्कता बढ़ा दी है।
शनिवार से तीन नई टीमों को जांच के लिए लगाया जाएगा। वहीं आगरा से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया टीमों द्वारा सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। विभाग के पास पूरे इंतजाम हैं। सीएचसी अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं कि सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें