फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कराएंगे ताकत का अहसास

Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
विधान सभा स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधान सभा स्तरीय बैठक मैरिज होम जलेसर में मंगलवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने बताया कि महानदल के कार्यकर्ता पिछले आठ वर्षों से लगातार महानदल रूपी पेड़ को पूरी निष्ठा के साथ संघर्ष कर सींच रहे हैं। आने वाले 2017 विधान सभा चुनाव में अपने झंडे के नीचे इकट्ठा होकर ताकत का अहसास कराना है। उन्होंने कहा कि महान दल के बढ़ते जनाधार को देख राजनैतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई। प्रदेश में आने वाले 2017 के चुनाव में कोई भी पार्टी अकेले दल पर सरकार बनाने की ताकत नहीं रखती। बैठक हरिओम कुशवाह जिलाध्यक्ष एटा की अध्यक्षता में हुई। प्रेम सिंह कुशवाह को अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। जिला महासचिव भपेंद्र कुशवाह, चंद्रपाल शाक्य, इंद्रपाल कुशवाह, धर्म सिंह कुशवाह, धनपाल कुशवाह, डॉ. श्यामबाबू कुशवाह, विजेंद्र कुशवाह, अर्शफ अली खॉ, गुलवीर, सुखवीर कुशवाह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें