फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिटाई का वीडियो वायरल, लिखाई गई रिपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा में सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से मंगलवार की दोपहर से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन दबंग लगातार पीटते रहे। वीडियो वायरल होने पर पीड़ित युवक अनेक पाल के पिता गणेश पाल निवासी ग्राम पहरेया थाना राजा का रामपुर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि मेरा बेटा 30 जून को दीक्षित स्कूल से ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था, तभी मोहल्ला गढ़ी रानी साहिबा दाऊजी के मंदिर के पास पहुंचा। जहां पर अन्नू, रत्नेश, शैलेंद्र, राजीव आदि ने मेरे पुत्र के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें