संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। विश्व हिंदू परिषद के शांतिनगर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने का समय आ गया है। कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए हिंदुओं को जाति में बांटने का कार्य कर रही हैं। विश्व हिंदू परिषद 1964 से अब तक हिंदुओं को जगाने का कार्य कर रही है। अभी हिंदू पूरी तरह नहीं जागा है। परिषद यह कार्य पूरा करके रहेगी। जिससे हिंदुत्व को बचाया जा सके। आने वाले समय में जन जागरण अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी।