फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ड्यूटी करने जा रहे दो होमगार्ड को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दो होमगार्ड को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक होमगार्ड ने रास्तेे में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव बरना निवासी उपदेश कुमार (50) की मौत हुई है। जबकि साथी बृजराज सिंह निवासी गांव जखा घायल हुआ है। मृतक के परिजन ने बताया कि घर से मोपेड पर सवार होकर थाना नयागांव में ड्यूटी करने जा रहे थे। गांव धरौली के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। इन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही उपदेश की रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि हादसे में एक होमगार्ड की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कचहरी के पास बाइक फिसलने से ओमपकाश, इसका पुत्र गौरव और बेटी निशा निवासीगण मोहल्ला श्याम नगर शनिवार की रात करीब 8 बजे घायल हो गए। जबकि थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द के पास बाइक फिसलने से नीरज कुमार निवासी गांव छपारा थाना जसराना फिरोजाबद घायल हो गया। सभी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें