फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोटे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कार्डधारकों से पूछा-ठीक मिल रहा राशन

Wed, 30 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बुधवार को अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव तिसार पहुंचे। वहां हादसे में मृत दो युवकों के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा गांव की सरकारी राशन की दुकान पर जाकर पड़ताल की। लोगों से पता किया कि राशन ठीक मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन

सड़क हादसे में 24 अगस्त को गांव के दो लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री बुधवार को गांव में पहुंचे। मृतकों के घरों पर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी। सरकार की ओर से संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम रामनयन सिंह के साथ गांव में संचालित सरकारी राशन विक्रेता की दुकान पर पहुंचे। यहां राशन वितरण की व्यवस्था देखी। वहीं राशन लेने आए कार्डधारकों से पूछा कि उन्हें कितना राशन मिलता है, कितने रुपये लिए जाते हैं, राशन कम तो नहीं दिया जा रहा। हालांकि डीलर की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें