कासगंज रोड पर ओवरब्रिज से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर। संवाद
एटा। जिले में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित टैंकर कासगंज रोड पर मारहरा तिराहा स्थित ओवरब्रिज से अनियंत्रित होकर टकरा गया। इसमें टैंकर चालक घायल हो गया।
टैंकर चालक सुशील ने बताया कि वह मुरैना से बरेली जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज के समीप पुल से टकराया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। लिप्टन चौकी इंचार्ज गगनदीप ने बताया कि टैंकर हाईवे से उतरकर कासगंज रोड पर मुड़ रहा था। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में वह ओवरब्रिज के नीचे टकरा गया। चालक के पैर में चोट आई है और उसे उपचार के लिए इमरजेंसी भेज दिया।