फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: भतीजी की शादी से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत

Fri, 10 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात हाईवे स्थित गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भतीजी की शादी में शामिल होकर गेस्ट हाउस से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत हो गई। इसकी वजह से शादी की खुशियों मातम छा गया और परिजन बेटी की विदा करने के बजाय हादसा स्थल पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


गांव चुन्नपुरा निवासी लखपत सिंह (56) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बड़े भाई रामसिंह ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की शादी जीटी रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने एक गेस्ट हाउस में थी। यहां पर बृहस्पतिवार की रात अलीगढ़ से दूल्हा मयंक बरात लेकर आए, शादी की ज्यादातर परंपराएं पूर्ण हो चुकीं थी।
बेटी की विदा की तैयारियां कर रहे थे, तब छोटा भाई लखपत बोला कि बेटी की विदाई का दर्द मुझसे सहा नहीं जाएगा, इसलिए वह विदाई से पहले ही साइकिल से गांव के लिए निकल गया। दूल्हापुर के पास पहुंचा ही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया हादसे में भाई की मौत होने से खुशियों में खलल पैदा हो गया, पूरा परिवार घटना स्थल पर दौड़कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें