शुक्रवार को गर्मी के तल्ख तेवरों ने एक बार फिर से जनजीवन को बेहाल कर दिया। लोग उमस भरी गर्मी एवं धूप के तल्ख तेवरों से बेचैन हो उठे।
शुक्रवार को सूर्य देव ने दिन निकलने के साथ ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दस बजे तक धूप का प्रभाव इतना तेज था कि उमस एवं गर्मी के बीच बाजार में कुछ दूरी तक चलना भी किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं लग रहा था। प्रभुपार्क में ही कई राहगीर अंगोछा बिछाकर पेड़ों की छांव में आनंद करते नजर आए। पशु पक्षी छांव वाले स्थानों में अपना आशियाना तलाशते नजर आए। धूप के तल्ख तेवरों के कारण शुक्रवार को पारा भी 46 डिग्री से पार जा पहुंचा जबकि रियल फील 48 रही। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा।