फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 31 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा/निधौली कलां। अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। जैथरा क्षेत्र में दो भाई कस्बा से घर लौट रहे थे तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इसके चलते एक भाई की जान चली गई। जबकि निधौली कलां क्षेत्र में ऑटो पलटने से सवार युवक घायल हुआ था। इसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य हादसों में 4 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र में दरियावगंज रोड स्थित गांव तिगरा भमौरा के पास शनिवार की शाम करीब 7 बजे ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार प्रभात कुमार (22) की मौत हुई है। जबकि भाई गुरविंदर घायल हुआ है। चाचा नेत्रपाल ने बताया कि कस्बा अवागढ़ में दोनों भाई हार्डवेयर की दुकान करते हैं। यहां से शाम को घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। इसमें प्रभात की मौत हो गई, जबकि घायल का उपचार कराया जा रहा है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव गहराना के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे अवागढ़ से लौट रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बंटू पचौरी (25) निवासी मोहल्ला बोहरान कस्बा निधौली कलां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक को दिखाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया। लेकिन आगरा में इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। परिजन ने आगरा में ही पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव कंगरौल के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से रविवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार शिवमंगल सिंह और विकास निवासीगण गांव अकबरपुर झाला थाना कुरावली जिला मैनपुरी घायल हो गए। जबकि कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव मरथरा के पास रविवार तड़के 4 बजे भूसी से भरा कैंटर पलट गया। हादसे में चालक वेदप्रकाश व क्लीनर मुन्नालाल निवासीगण आनंद नगर काॅलोनी शहर व जिला भरतपुर, राजस्थान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें