फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी के 52 मोबाइल सहित मैनपुरी के दो शातिर गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वॉट व सर्विलांस टीम और थाना पिलुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय गैंग के मैनपुरी के दो चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे चोरी के 52 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब, पर्स व बैग आदि को चोरी करने में माहिर हैं।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुल्लन होटल चौथामील के पास से विशाल व विपिन निवासी गिहार कॉलोनी कस्बा व थाना भोगांव जिला मैनपुरी को पकड़ा गया है। इनसे 34 एंड्रॉयड व 18 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बताया कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है। जिसके अधिकांश सदस्य युवा हैं, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के साथ धक्का-मुक्की करके मोबाइलों की चोरी करते हैं। चोरी किए गये मोबाइल फोन को विभिन्न जिलों में जाकर सस्ते दामों में बेचकर अपने शौक-मौज व परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें