फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले के दो शिक्षकों को मिला एडुलीडर्स कर्मयोगी सम्मान

Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मथुरा में एडुलीडर्स सम्मान से सम्मानित शिक्षक महाराज सिंह और मुकेश यादव। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को केएम यूनिवर्सिटी मथुरा में एडुलीडर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें एटा जिले के दो शिक्षकों को एडुलीडर्स कर्मयोगी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरई के सहायक अध्यापक महाराज सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ागांव के सहायक अध्यापक मुकेश यादव शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति कृष्ण चौधरी रहे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एडुलीडर्स टीम मथुरा और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन देश के सभी 75 जनपदों के एडमिन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। दूसरे दिन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम में एडुलीडर्स के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ठ मिश्र ने सभी शिक्षकों और आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें