एटा। जिला कारागार में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जेल में निरुद्ध बंदियों की टीबी, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी सहित सिफलिश की जांच की गई। जहां दो बंदी किट से जांच में एचआईवी पॉजिटिव आए। उनका सैंपल अलीगढ़ जांच को भेजा गया। वहां से भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात दिनों में जेल में निरुद्ध 961 बंदियों की जांच की गई थी। बंदियों की एचआईवी सहित टीबी, हैपेटाइटिस बी और सिफलिश की जांच हुई थी। जांच के दौरान दो बंदी किट से एचआईवी पॉजिटिव आए। उन बंदियों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलीगढ़ जांच को भेजा गया। अलीगढ़ से भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया एक बंदी 25 सितंबर को लूट के मामले में जेल आया है। जबकि दूसरा बंदी 13 जून को चोरी के मामले में जेल आया हुआ है।
-
28 बंदी निकले हैपेटाइटिस बी से ग्रसित
जिला जेल में निरुद्ध 961 बंदियों की सिफलिश की जांच की गई रिपोर्ट निगेटिव आई। टीबी की जांच में 16 बंदी संभावित पाए गए। जबकि हैपेटाइटिस की जांच में 28 बंदी संभावित मिले हैं।
-
जेल के बंदियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। अलीगढ़ मीटिंग में आया हूं। रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव इसके बारे में जानकारी की जाएगी। अगर पॉजिटिव आई है तो इलाज शुरू कराया जाएगा। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ