एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम करीब 6 बजे राजवती (70) निवासी नारायण नगर को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुत्र राजकुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बच्चनलाल (85) निवासी निगोह हसनपुर को परिजन लेकर आए। नाती अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सोने के उठने के बाद अचानक से बैचेनी हुई। उन्हें रक्तचाप बढ़ने की समस्या थी। सुबह तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।