फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में सोमवार शाम को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।नगला मोहन निवासी जागेश्वर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह भारतीय सेना में फिरोजपुर में तैनात हैं। छुट्टी में घर आए हैं। सोमवार शाम को बाइक लेकर घर से निकले थे तभी गांव के ही तीन लोगों ने बाइक में टक्कर मार दी। जब विरोध किया तो तीनों लोग अपने 20-25 साथियों को लेकर घर पर आ गए। उन्हें, पिता, भाभी, बेटे और मेरे बड़े को पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें