फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रहे दो-दो मंत्री, अस्पताल में इलाज को तफड़ते रहे मरीज

विज्ञापन
मेडीकल कॉलेज में बेहोशी की हालात में पड़े युवक को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बृज प्रांत संघ चालक राजपाल सिंह चौहान का निधन होने पर रविवार को शहर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शहर में रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं चाकचौबंद की गईं। लेकिन मरीज इलाज को तड़पते रहे।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित बर्न वार्ड के सामने नीम के पेड़ पर चबूतरा बनाया हुआ है। यहां पर रविवार दोपहर करीब दो बजे जहरखुरानी से पीड़ित युवक पड़ा था। उसको कोई चबूतरे पर डाल गया था। वह बेहोशी की हालत में था और शरीर से खून भी बह रहा था। तमाम स्वास्थ्य कर्मी इधर से उधर घूमते रहे।
जब मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाए तो मरीज को उठाकर ले जाया गया। इसी चबूतरे पर बैठी एक बुजुर्ग महिला बुखार से तप रही थी। पूछने पर बताया कि पहले तो घरवालों ने निकाल दिया था। बीमार होने पर भर्ती हुई तो अस्पताल कर्मियों ने वार्ड से निकाल दिया है। बुखार से परेशान हूं। भीड़ जमा होने पर कुछ कर्मचारी उसको इमरजेंसी वार्ड में ले गए।
विज्ञापन

सवाल पूछने पर भड़के प्राचार्य
नीम के पेड़ के चबूतरे पर बैठी बुजुर्ग महिला से सवाल किए जा रहे थे। तभी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह चौहान आ गए। वृद्धा से सवाल पूछने पर प्राचार्य भड़क गए। हालांकि बाद में दोनों को भर्ती करके उपचार देने की बात प्राचार्य द्वारा कही गई और चिकित्सकों को बुलाकर भर्ती भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें