फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से टूटा कहर: तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत और दो घायल

Fri, 07 Jul 2023 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में बारिश के चलते बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों के झुलसने की सूचना है, जिसमें से एक की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को तीन जगहों पर बिजली गिरी। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। जबकि एक मृतक के पिता सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से एक की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

पुत्र की मौत पिता घायल

थाना व गांव बागवाला निवासी राजेश कुमार (28) की मौत हुई है और पिता तालेवर सिंह घायल हुए हैं। परिजन ने बताया कि पिता-पुत्र खेत पर खुदी पड़ी मूंगफली को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाल रहे थे। तभी बिजली गिर गई और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके पिता को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से पुत्र की मौत और पिता घायल हुआ है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

चारा काटने गए थे गिरी मौत की बिजली 

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला खंगार निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) के ऊपर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली गिरने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र खेत पर चारा काटने गया था, तभी बिजली गिर गई। आस-पास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने बिजली गिरते देखी तो वहां पहुंचे और गंभीर हालत में धर्मेंद्र को सीएचसी जैथरा लेकर गए। यहां हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किसान की खेत पर कार्य करते समय बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

झोंपड़ी पर गिरी बिजली

वहीं थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव निवासी साहब सिंह अपनी झोपड़ी में बैठा था। तभी बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली उसके ऊपर गिर गई। इसमें साहब सिंह बुरी तरह से झुलसकर घायल गया। जिसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें