फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में विद्युत लाइनमैन समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। एटा-अलीगंज मार्ग पर अंगरैया के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जैथरा के नेहरू नगर निवासी हरि बाबू और नगला घनू निवासी अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हरि बाबू विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन हैं। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे सीओ अलीगंज राजेश कुमार ने घायलों को जैथरा थाने की पुलिस वैन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें