फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलग-अलग सड़क हादसों में मैनपुरी के युवक सहित दो की मौत

Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मिरहची थाना क्षेत्र में ट्रक और छोटी लोडर गाड़ी में भिड़ंत हुई तो जलेसर थाना क्षेत्र में स्कूटी से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के कोतवाली दन्नाहार के गांव घिटोली निवासी 55 वर्षीय अवधेश टाटा 407 पर चालक था। शनिवार को गाड़ी में माल लेकर आगरा से कासगंज के लिए निकला था। देर रात मिरहची थाने के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें अवधेश घायल हो गया। थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला गोपाल निवासी 45 वर्षीय भीकम सिंह की मौत हुई है। वह पशु चिकित्सालय हरिसिंहपुर में ड्रेसर के पद पर कार्यरत थे। हादसा रात के समय होने की सूचना परिजन को पुलिस से मिली। पास में ही उनकी स्कूटी पड़ी मिली। पुत्र अरविंद ने बताया की पिता शहर में ही किराए के मकान में रहते थे। होली के बाद सिर्फ एक बार ही घर आए थे। करीब दो दिन पहले गांव के लोगो ने उन्हें क्षेत्र में घूमते देखा था। रात करीब 2 बजे पुलिस ने सूचना दी कि नूहखेड़ा के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई है। जबकि स्कूटी पूरी तरह ठीक है। ऐसे में हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें