फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में फिरोजाबाद के बच्चे समेत दो की मौत

Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क पर प्राइवेट बस की टक्कर लगने से फिरोजाबाद के 5 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था तभी हादसा का शिकार हो गया। जबकि मंगलवार को हादसा में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद स्थित शहर के मोहल्ला कश्मीरी गेट निवासी कल्लू खां के पुत्र अल्फैज (5) की बस की टक्कर लगने से मौत हुई है। भाई अरशद ने बताया कि मां नशरीन के साथ अन्य परिजन गंजडुंडवारा निवासी मौसी शमीम की बेटी शिल्वी की शादी में शामिल होकर प्राइवेट बस से एटा तक आए थे। ठंडी सड़क पर बस से उतरे ही थे तभी चालक ने तेजी व लापरवाही से आगे बढ़ा दिया। इसकी टक्कर लगने से भाई को गंभीर चोटें आईं, आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव ससौतिया जगदीश जाने वाले मार्ग के पास पैदल जा रहे विनोद कुमार (54) निवासी जानीपुर को मंगलवार की शाम करीब 5 बजे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज से आगरा के लिए रेफर किया गया था। भतीजे अनूप कुमार ने बताया कि आगरा लेकर पहुंचते, यहां भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें