फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरिया-डंडों से हमलाकर दो दोस्तों को किया लहूलुहान

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे के मढि़या चौराहे पर दस दिन पहले हुए विवाद में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पटियाली क्षेत्र के गांव अलैयापुर निवासी प्रेम मिश्रा ने बताया 26 अप्रैल को उनका बेटा अपने दोस्त के साथ बाइक से राजा का रामपुर क्षेत्र में एक दावत में शामिल होने गया था। वापसी में दोनों मढि़या चौराहे पर एक अंडे की ठेल पर रुक गए। यहां पर उनका किन्ही तीन युवकों से विवाद हो गया, इस पर तीनों युवकाें ने सरिया-डंडों से हमलाकर दोनों को लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें