एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित मारहरा रोड पर पुलिस की बदमाशों से मंगलवार तड़के चार बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दोनों ही बदमाश गौ तस्कर बताए जा रहे हैं और इनके द्वारा ही ग्राम पंचायत पवास में गोकशी करने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ तड़के चार बजे बदमाशों से हुई, जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगने से घायल हुए हैं।