फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में घुसकर गोकशी: मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, कई जनपदों में फैला है इनका जाल, पुलिस को सरगना की तलाश

Tue, 09 May 2023 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गोशाला में घुसकर गोकशी के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इनका जाल कई जनपदों में फैला है। पुलिस को अब सरगना की तलाश है। 
विज्ञापन
Etah News: मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गोशाला में घुसकर एक दर्जन से अधिक गोवंशों की हत्या की गई थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। गोकशों का यह गैंग अंतरजनपदीय व काफी बड़ा है। इसमें कासगंज, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों के भी अपराधी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

पुलिस को अब सरगना की तलाश 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना का नाम पता लग गया है। हालांकि उसको अभी गोपनीय रखा जा रहा है ताकि उसको पकड़ने में किसी तरह की समस्या न आए। गैंग बड़े स्तर पर काम करता रहा है। पूरे गैंग को जल्द ही पकड़ा जाएगा। इसके लिए संभावित स्थानों पर टीमें लगाकर काम शुरू कर दिया गया है।

पहले नशे की दवा का इंजेक्शन लगाते थे

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो तमंचे, आठ कारतूस, रस्सी के 10 टुकड़े, इंजेक्शन लगाने वाली चार सिरिंज, कांच की शीशी में नशे की दवा, एक मोटरसाइकिल और 1560 रुपये बरामद किए गए हैं। संभावना जताई गई है कि गोवंशों को पकड़ने के बाद ये लोग नशे की दवा का इंजेक्शन लगाते थे। इसके बाद अन्य स्थानों पर ले जाकर गोकशी करते थे। पूछताछ और जांच के दौरान इसमें कई और घटनाओं के राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें