फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में मैनपुरी के बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गांव छितौनी के पास रविवार तड़के 5:30 बजे सड़क हादसे में मैनपुरी के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह भाई के बीमार ससुर को देखने के लिए दिल्ली से मैनपुरी जा रहे थे। दोनों दिल्ली में ही लंबे समय से रह रहे थे। अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर काफी भीषण थी। इसमें मोनू (23) निवासी गांव डगऊ नगरिया थाना कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसका छोटा भाई सौरभ (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां आधा घंटा इलाज चलने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चाचा सुनील कुमार ने बताया कि चार भाई थे। सभी दिल्ली स्थित नंदनगरी में रहते थे। बड़े भाई बौबी के बीमार ससुर विश्राम सिंह निवासी गांव ओंग थाना एलाऊ जिला मैनपुरी को देखने के लिए दोनों शनिवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली से बाइक पर निकले थे, लेकिन रास्ते में दोनों हादसे के शिकार हो गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिए हैं।
बेटे की पहले हो चुकी है मौत, अब पति ने भी साथ छोड़ाममेरे भाई रिंकू ने बताया कि मोनू की शादी करीब तीन वर्ष पहले सरिता के साथ हुई थी। दो वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी कुछ समय बाद ही मृत्यु हो गई। अब मोनू ने भी सरिता का साथ छोड़ दिया और वह अकेली रह गई है। परिवार से अलग रहकर दंपती भरण-पोषण करते थे। जबकि सौरभ की शादी नहीं हुई थी। इनकी मां की मौत तब हुई, जब सौरभ छह माह का था। दो भाइयों की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें