अलीगंज। कायमगंज मार्ग पर लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में घायल हुए युवक कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव राजनगर के आशीष और शाहनबाज हैं। दोनों युवक कायमगंज से आ रहे थे, कस्बे में प्रवेश करने पर उनकी बाइक लोडर वाहन से टकरा गई। हादसे में शाहनबाज की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर भेजा गया है।