फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला प्रशासन ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त दो आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन न्यायालय के आदेश पर मारहरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी मोहसिन और फतेहपुर माफी निवासी संजीव कुमार को जिले से बाहर भेजा गया है। प्रशासन के अनुसार, इन पर ऐसी गतिविधियों के आरोप थे जिनसे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि कानून का राज स्थापित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शांति भंग करने और भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें