फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी को बदनीयती से घर में खींचने की कोशिश

Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलसेर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी घेर में बंधे पशुओं को चारा डालकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदनीयती से पकड़कर एक शोहदे ने अपने घर में खींचने का प्रयास किया। चीख-पुकार मचाकर किशोरी किसी तरह से छूटकर अपने घर पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। पिता शिकायत करने गए तो फरसे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप है कि 3 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बहन पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी गांव के ही कृष्णा ने उसको घर में खींचने का प्रयास किया। जब पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए तो कृष्णा, इसके भाई सत्यप्रकाश उर्फ नैहना, बबलू, अजय, मुन्ना लाल, सत्यवीर आदि ने लाठी-डंडा व फरसे से हमला कर दिया। फरसा प्रहार से सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर गए।
वहीं एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को ले जाने की रिपोर्ट पवन कुमार निवासी ककरेटिया थना राया जिला मथुरा के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि 30 अगस्त की शाम करीब 4 बजे बेटी को ले गया। बेटी घर से 58 हजार रुपये और कुछ जेवर भी ले गई है। आशंका जताई है कि बेटी से रकम व जेवरात लेने के बाद कोई अनहोनी घटना घटित न कर दी जाए। थाना निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों मामले दर्ज किए गए हैं। गंभीरता से जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें