Etah News: रामसनेही (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार में अलग-अलग हुए हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
रिजोर थाना क्षेत्र के नगला चित्तर गांव निवासी राम सनेही (58) को ट्रक चालक ने शनिवार की रात में करीब 12 बजे कुचल दिया। मृतक के पुत्र एवरन सिंह ने बताया कि पिता सड़क किनारे रोजाना की तरह शनिवार की रात को चारपाई बिछाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे ट्रक चालक ने पिता को कुचल दिया। इसके चलते उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
घटना के बाद चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा है।
यह भी पढ़ेंः- रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े: BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया गया प्रवेश
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
मिरहची थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे उत्तराखंड राज्य की रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार अशोक कुमार, इसकी पत्नी कुसमा देवी, विद्या देवी निवासीगण गांव बझेरा थाना दातागंज जिला बदायूं, ममता देवी, आर्यन, बसंत कुमार और अनीता देवी निवासीगण गोविंदपुरी थाना फरीदपुर जिला बरेली घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।